बाढ़ (पटना): बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है, जो पानी की फैक्ट्री में काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि गोविंद का किसी लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण आपसी अनबन हुई होगी और उसने यह कदम उठा लिया।
फिलहाल बाढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
