August 2026 Vrat Tyohar List: साल 2026 का अगस्त महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से होगी, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पूरे महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे।
इसके अलावा कामिका एकादशी, श्रावण पुत्रदा एकादशी और पवित्रा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत भी अगस्त में पड़ेंगे। ऐसे में यह महीना श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से भरपूर रहेगा।
अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
| तिथि | व्रत/त्योहार |
|---|---|
| 2 अगस्त (रविवार) | संकष्टी चतुर्थी |
| 3 अगस्त (सोमवार) | सावन सोमवार व्रत आरंभ |
| 9 अगस्त (रविवार) | कामिका एकादशी |
| 10 अगस्त (सोमवार) | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 11 अगस्त (मंगलवार) | सावन शिवरात्रि |
| 12 अगस्त (बुधवार) | हरियाली अमावस्या |
| 15 अगस्त (शनिवार) | हरियाली तीज |
| 16 अगस्त (रविवार) | दुर्वा गणपति व्रत |
| 17 अगस्त (सोमवार) | नाग पंचमी, श्रीकल्कि जयंती |
| 23 अगस्त (रविवार) | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 24 अगस्त (सोमवार) | पवित्रा एकादशी |
| 25 अगस्त (मंगलवार) | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 26 अगस्त (बुधवार) | ओणम / थिरुवोणम |
| 28 अगस्त (शुक्रवार) | श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन |
| 31 अगस्त (सोमवार) | कज्जली तृतीया (कजरी तीज), श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी |
धार्मिक दृष्टि से क्यों खास है अगस्त?
अगस्त 2026 में सावन मास के कई महत्वपूर्ण पर्व एक साथ पड़ रहे हैं। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि और हरियाली तीज का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा और पवित्रा एकादशी जैसे पर्व भी इसी महीने मनाए जाएंगे। यही वजह है कि व्रत, पूजा और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से यह महीना पूरे वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण महीनों में गिना जा रहा है।
