वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ (One Big Beautiful Bill) को पास कर दिया है। इस बिल के पास होने के साथ ही अब अमेरिका में कई बड़े बदलाव एक साथ देखने को मिलेंगे।
इस बिल के तहत, निर्वासन (deportation) की प्रक्रिया तेज़ गति से होगी और जबरदस्त टैक्स कटौती की जाएगी।
राष्ट्रपति ट्रंप इस बिल पर अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस, यानी 4 जुलाई की तारीख को हस्ताक्षर करेंगे। यह बिल ट्रंप प्रशासन के प्रमुख एजेंडों में से एक रहा है और इसके लागू होने से देश की नीतियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
