बीजिंग: चीन में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।
यह भूकंप सुबह 6:29 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जबकि अक्षांश 25.05 उत्तर और देशांतर 99.72 पूर्व रहा। यह क्षेत्र म्यांमार की सीमा से सटा हुआ चीन का इलाका है।
फिलहाल, भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले 12 मई को पाकिस्तान में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन वहां भी किसी नुकसान की खबर नहीं मिली थी।
EQ of M: 4.5, On: 16/05/2025 06:29:51 IST, Lat: 25.05 N, Long: 99.72 E, Depth: 10 Km, Location: China.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 16, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/08mQNfOwyd
