वाशिम में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव

पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुटों के बीच झगड़े का कारण क्या था।

Washim on Edge After Late-Night Violent Confrontation Between Two Groups
Washim on Edge After Late-Night Violent Confrontation Between Two Groups

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बीती रात 9 से 10 बजे के बीच दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद कुछ स्थानों पर पथराव भी हुआ, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़कों पर बड़ी संख्या में बाइक सवारों को तेज गति से दौड़ते हुए देखा गया और पुलिस की गाड़ियां उनका पीछा करती नजर आईं।

हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त जारी है। पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुटों के बीच झगड़े का कारण क्या था। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale