राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री गान किम योंग ने की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष जताया कि दोनों देशों की साझेदारी अब कौशल विकास, हरित अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे नए क्षेत्रों तक भी विस्तारित हो रही है।

President Droupadi Murmu Meets Singapore Deputy PM Gan Kim Yong
President Droupadi Murmu Meets Singapore Deputy PM Gan Kim Yong

नई दिल्ली: सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री गान किम योंग के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने इस वर्ष द्विपक्षीय संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम की राजकीय यात्रा को याद करते हुए कहा कि आईएसएमआर जैसे उच्चस्तरीय संवाद हमारे बहुआयामी संबंधों को नई गति प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के स्पष्ट रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत विजन में एक प्रमुख साझेदार है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष जताया कि दोनों देशों की साझेदारी अब कौशल विकास, हरित अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे नए क्षेत्रों तक भी विस्तारित हो रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale