भागलपुर: बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को भागलपुर की सुल्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशी गांव के रहने वाले समीर सिंह के रूप में हुई है।
समीर ने पीएमओ के अधिकारी को धमकी भरा मैसेज भेजा था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने भागलपुर एसएसपी से संपर्क कर मामले की सूचना दी।
पुलिस जांच में पता चला कि धमकी व्हाट्सएप के जरिए एक VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) नंबर से भेजी गई थी। डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि जांच में एक मोबाइल नंबर की पहचान हुई, जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिव हुआ था। पुलिस ने मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर समीर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि उसका अपने पाटीदार (चाचा) से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। उसे फंसाने के लिए उसने यह साजिश रची थी। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) और सुल्तानगंज पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मोबाइल में धमकी वाला व्हाट्सएप मैसेज भी मिला है। फिलहाल, आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार ।
— Bhagalpur Police (@PoliceBhagalpur) May 29, 2025
प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि पाटीदार से भूमि विवाद के चलते VPN से व्हाट्सएप्प कॉल कर दी धमकी ।@bihar_police@BiharHomeDept@dmbhagalpur#BhagalpurPolice #HainTaiyarHum #BiharPolice #bhagalpur pic.twitter.com/OZzM3c1GUj
