वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 32 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

PM Modi Expresses Grief as Landslide on Vaishno Devi Route Leaves 32 Dead
PM Modi Expresses Grief as Landslide on Vaishno Devi Route Leaves 32 Dead

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जन-हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,

“श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।”

लैंडस्लाइड से अब तक 32 लोगों की मौत

भारी बारिश के बीच मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर भूस्खलन की घटना हुई। अर्धकुंवारी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे ने रूट को प्रभावित किया। हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने के बाद ऑपरेशन में तेजी आएगी और जल्द स्थिति सामान्य होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale