21 अगस्त 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों और गाजा की स्थिति पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति से ही संभव है।
दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने 2026 को ‘नवाचार वर्ष’ के रूप में संयुक्त रूप से मनाने की प्रतिबद्धता जताई।
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र पूरा करने के लिए भी समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सभी अहम मुद्दों पर लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
Had a very good conversation with my friend President Macron. Exchanged views on efforts for peaceful resolution of conflicts in Ukraine and in West Asia. Reaffirmed our commitment to further strengthen the India-France strategic partnership.@EmmanuelMacron
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2025
