मुंबई में ईडी ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दस से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

Mumbai ED Office
Mumbai ED Office

मुंबई के दक्षिण हिस्से में स्थित बलार्ड पियर इलाके में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के ऑफिस में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगभग ढाई बजे के करीब लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग फैल गई थी।

सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दस से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale