देश में मानसून की दस्तक, एमपी में 36 जिलों में प्री-मानसून बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है।

Rain
Rain

भोपाल: देश में आज मानसून के प्रवेश के साथ ही मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज से मानसून दस्तक दे सकता है, वहीं एमपी में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के 36 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल में मई महीने में 32 मिमी बारिश हुई, जबकि झाबुआ में 92.7 मिमी, रतलाम में 82.1 मिमी, इंदौर में 77.1 मिमी, उज्जैन में 82.5 मिमी, देवास में 76.6 मिमी, मंदसौर में 67.3 मिमी और नीमच में 67.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगले 48 घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale