मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, कई जिलों में तापमान 45 डिग्री पार, आज से लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर रहने की संभावना है।

Khajuraho Scorches at 46°C, Yellow Heatwave Alert Issued
Khajuraho Scorches at 46°C, Yellow Heatwave Alert Issued

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां कई जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, कुछ जिलों में बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने आज से कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर रहने की संभावना है।

शुक्रवार को सबसे गर्म खजुराहो रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सतना में 44.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी और टीकमगढ़ में 44 डिग्री तापमान रहा। रीवा में 43.6 डिग्री और सीधी में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा। उत्तरी हिस्से में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी के कारण कई शहरों में बारिश और आंधी का दौर भी जारी रहेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale