नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जश्न मनाया। पार्टी ने इस दिन को ‘जनसेवा समर्पित दिवस’ के रूप में मनाया, जिसमें सेवा कार्यों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक शामिल रहे।
प्रधानमंत्री को देश-विदेश के कई बड़े नेताओं से शुभकामनाएं मिलीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से एक दिन पहले फोन कर बधाई दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपने “मित्र” प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत की।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के असाधारण नेतृत्व और कड़ी मेहनत की सराहना की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2025
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहा है।”
उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के लंबे, स्वस्थ और राष्ट्र की सेवा में समर्पित जीवन की कामना की।
Heartiest birthday greetings to Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi Ji. Under your visionary leadership, India is making a mark on the global stage and moving steadily towards the goal of a developed nation. Wishing you a long, healthy, and fulfilling life dedicated to the… pic.twitter.com/eLlpDORceI
— Vice-President of India (@VPIndia) September 17, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘त्याग और समर्पण का प्रतीक’ बताया।
शाह ने कहा कित्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।
त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2025
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर आत्मीय बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता’, ‘नए भारत का शिल्पकार’ और ‘यशस्वी प्रधान सेवक’ बताया।
नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय ने सभी वर्गों के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर व विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में मदद की है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। नड्डा ने कहा कि उनका कुशल मार्गदर्शन करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अंत में, उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 17, 2025
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी वर्ग के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर… pic.twitter.com/mtCTnwcfr1
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक करियर और जन कल्याण के कार्यों की सराहना की।
गोयल ने कहा, मैं 140 करोड़ देशवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दें, उनका स्वास्थ्य अच्छा रखे ताकि वह दशकों तक भारत और यहां के लोगों की सेवा कर पाएं।
आपने 50 वर्षों से देश की सेवा करते हुए जनकल्याण का कार्य किया है। पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के नाते 24 वर्षों से आपने सरकार की कमान संभालकर देश के कोने-कोने तक विकास पहुंचाया है। एक साधारण कार्यकर्ता से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री तक आपका सम्पूर्ण जीवन ग़रीब, युवा, अन्नदाता और मातृशक्ति की सेवा में समर्पित रहा है। हर घर अन्न, स्वच्छ जल, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवास योजनाओं जैसे अनेकों कल्याणकारी कार्यों द्वारा आपने जनसेवा से प्रभुसेवा के मूलमंत्र को सदैव चरितार्थ करते हुए, प्रत्येक भारतीय के जीवन को उज्ज्वल बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व उज्जैन महाकाल लोक जैसे हमारे पवित्र स्थलों का पुनर्निर्माण करके आपने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
एक निर्णायक प्रधानसेवक के रूप में भारत की अस्मिता की रक्षा करते हुए आपने Operation Sindoor, Air Strike और Surgical Strike जैसे मजबूत फैसले लेकर, देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य किया है जिससे भारत को वैश्विक पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है।
आपके दिए Make In India, Startup India और स्वदेशी जैसे मंत्रों से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। गत वर्षों में कई विकसित राष्ट्रों के साथ हुए FTAs ने भारत में व्यापार और उद्योग जगत में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं जिससे आत्मनिर्भर भारत विजन को बल मिला है।
मेरा सौभाग्य रहा कि आपके नेतृत्व, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से मुझे बहुत कुछ सीखने, काम करने और विकसित भारत बनाने के हमारे लक्ष्य में अपना योगदान देने का अवसर मिला। इसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूँ।
मुझे पूरा विश्वास है कि अमृतकाल में यह देश एक विकसित भारत के रूप में उभरेगा।
HappyBdayPMModi
मैं 140 करोड़ देशवासियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दें, उनका स्वास्थ्य अच्छा रखे ताकि वह दशकों तक भारत और यहां के लोगों की सेवा कर पाएं।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 16, 2025
आपने 50 वर्षों से देश की सेवा करते हुए… pic.twitter.com/ntD8LCg0MD
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह पिछले 8 साल से प्रधानमंत्री की टीम का हिस्सा हैं।
पुरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को उनके पद संभालने से पहले से जानते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज 5 गुरुद्वारों में अरदास (प्रार्थना) की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की सेवा में कई और सालों तक लगे रहने की कामना की।
Heartiest felicitations to India’s popular, inspirational & visionary Pradhan Sevak Sh @narendramodi Ji on his 75th birthday.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) September 17, 2025
A popular and beloved leader of the people, PM Modi Ji’s policies of socio-economic transformation, financial reforms & inclusive development anchored in… pic.twitter.com/YVxViUgG1j
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
गांधी ने सोशल मीडिया ‘X” पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।” यह संदेश दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेदों के बावजूद शिष्टाचार और सम्मान को दर्शाता है।
Wishing Prime Minister Narendra Modi ji a happy birthday and good health.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘सही समय पर सही नेता’ बताया।
नायडू ने लिखा कि प्रधानमंत्री की स्पष्टता और दृढ़ संकल्प ने देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की राष्ट्र और जनता की समृद्धि के प्रति पूरी प्रतिबद्धता ने अनगिनत लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।
नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री की निष्ठा ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत किया है, और उनके ‘विकसित भारत @ 2047’ के रोडमैप से देश एक अग्रणी राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और देश के लिए उनकी सेवा की कामना भी की।
Warmest birthday greetings to our Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi ji. We are truly fortunate to have the right leader at the right time, guiding our nation with clarity and determination. His absolute commitment to the people and our nation’s prosperity, reflected in… pic.twitter.com/lR4CgatxQt
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 17, 2025
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की यात्रा को प्रेरणादायी बताया और कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ‘सेवा’ सिर्फ अवसरों तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे जीवन की आदत और संस्कृति बन जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित किया गया मेगा रक्तदान अभियान इसी संकल्प का एक सशक्त उदाहरण है। इस अभियान में दिल्ली के 10 प्रमुख ब्लड बैंक जुड़े हैं और करीब 200 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र सेवा की भावना को और मजबूत करता है।
आज हम सभी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जन्मदिन मना रहे हैं।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 17, 2025
75 वर्षों की इस प्रेरणादायी यात्रा का सम्मान करते हुए आइए हम सब यह संकल्प लें कि सेवा केवल अवसरों तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे जीवन की आदत और संस्कृति बने।
कर्तव्य पथ पर आयोजित मेगा रक्तदान ड्राइव इसी… pic.twitter.com/XLU6oG9qm1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं का प्रतीक और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाला बताया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2025
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु की कामना की।
पवार ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र की निरंतर प्रगति और आने वाले वर्षों में देश के और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना भी की।
On the occasion of your birthday, I extend my warm greetings and good wishes to you. May you be blessed with good health, happiness, and a long life.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) September 17, 2025
I wish for the continued progress of our nation under your able guidance and look forward to its greater wellbeing and…
हिंदी सिनेमा के कलाकार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री को ‘हमारे मित्र और समाज के मित्र’ बताया।
सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको सदैव सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ दीर्घायु प्रदान करें।” यह संदेश राजनीतिक मतभेदों से परे, व्यक्तिगत सम्मान और शुभकामनाओं को दर्शाता है।
Wishing our friend & friend of the society hon'ble PM @narendramodi many many happy returns of the day. May God bless you in abundance with happiness, peace, joy, great well-being & a healthy long life ahead always.💐#BirthdayWishes pic.twitter.com/4qCIZj0WRr
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 17, 2025
ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला’, ‘विकसित भारत का वास्तुकार’, और ‘लोकप्रिय जननेता’ बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ऊर्जावान व्यक्तित्व राष्ट्र की उन्नति और उत्थान के लिए समर्पित है और सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक शाश्वत स्रोत है।
उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य मिले और उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी गरिमा को और भी ऊँचे शिखर तक पहुँचाए।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले, जन-आकांक्षाओं के संवाहक, विकसित भारत के वास्तुकार, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और लोकप्रिय जननेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 17, 2025
राष्ट्र की उन्नति और उत्थान हेतु समर्पित… pic.twitter.com/JT9vQtT2sV
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश का हर नागरिक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु मिले।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मातृभूमि के प्रति आपका अद्वितीय समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत…
— Om Birla (@ombirlakota) September 17, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘नए भारत का शिल्पकार’ और ‘युगांतकारी निर्णयों वाला’ नेता बताया।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और ‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना ने भारत को अभूतपूर्व ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उन्होंने उल्लेख किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बाबा केदारनाथ और माँ गंगा से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की, और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भारत प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
युगांतकारी निर्णयों, अद्वितीय कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व से माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले, नए भारत के शिल्पकार, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2025
आपके अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और राष्ट्र–प्रथम की भावना ने भारत… pic.twitter.com/onngQGnNSj
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि असम भी ‘सेवा सप्ताह’ मनाकर राष्ट्र के साथ जुड़ रहा है, जो प्रधानमंत्री के ‘सेवा परमो धर्मः’ के विजन को एक श्रद्धांजलि है।
सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर, असम सरकार इस पूरे सप्ताह को सेवा, करुणा और जन कल्याण के लिए समर्पित करेगी। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिनमें शामिल हैं, मेगा हेल्थ कैंप, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, युवा प्रतिभाओं का सम्मान और टीबी रोगियों को सहयोग।
यह पहल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सार्वजनिक सेवा के एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने की राष्ट्रीय भावना को दर्शाती है।
On the 75th birthday of Adarniya Pradhan Mantri Shri @narendramodi Ji, Assam joins the nation in celebrating Seva Saptah~ a tribute to his vision of Seva Parmo Dharma.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 17, 2025
From mega health camps & plantation drives to blood donation, honouring young talents & supporting TB patients,… pic.twitter.com/IOCHOZkWYs
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘संघर्ष-पथ के अविचल पथगामी’ और ‘निष्काम कर्मयोगी’ बताया।
खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व में एक ‘वैभवशाली, संपन्न और समृद्ध राष्ट्र’ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जो आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वह प्रधानमंत्री के संकल्पों का ही परिणाम है।
उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य और लंबा जीवन मिले, ताकि वे भारत के मान-सम्मान को बढ़ाते रहें और देशवासियों के जीवन को खुशहाली से भरते रहें।
संघर्ष-पथ के अविचल पथगामी, भारत को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निष्काम कर्मयोगी की भांति अविराम कार्य कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 17, 2025
आपके दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में वैभवशाली, सम्पन्न और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो… pic.twitter.com/k9mqmfBZZY
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री को ‘विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता’ बताया।
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश से आतंकवाद और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो, भारत आत्मनिर्भर बने, और हम फिर से विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की भी प्रार्थना की।
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।💐 आपके नेतृत्व में देश से आतंक और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो, 🇮🇳 भारत आत्मनिर्भर बने व हम पुनः विश्वगुरू का स्थान प्राप्त करे यही शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य… pic.twitter.com/QSQOS9VmLN
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 17, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम ने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है, और उनके नेतृत्व में देश का सामर्थ्य और सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता और गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को एक मिसाल बताया।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ, प्रधानमंत्री देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मजबूत बना रहे हैं। राजनाथ सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा मिले ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सफल होते रहें।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2025
उन्होंने…
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के. पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना की।
पवन कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन एक ऐसे नेता की कहानी है जो विनम्र शुरुआत से अपनी अटूट अनुशासन और प्रतिबद्धता के बल पर देश का मार्गदर्शक बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘विकसित भारत @ 2047’ का संकल्प हर भारतीय के लिए राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का एक स्पष्ट आह्वान है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन, गरीबों के प्रति उनकी करुणा और देश को प्रगति की ओर ले जाने के उनके दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।
पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उनकी क्षमता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन यह दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प और ईमानदारी एक व्यक्ति और पूरे राष्ट्र को बदल सकती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश को एकता, समृद्धि और वैश्विक सम्मान की ओर ले जाने के लिए अटूट ऊर्जा की प्रार्थना की।
#MyModiStory
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) September 17, 2025
Honourable Prime Minister Sri. Narendra Modi Ji (@narendramodi)
In your remarkable journey, we see the story of a leader who rose from humble beginnings, through unwavering discipline and commitment, to become the guiding force of our great nation.
Your vision for… pic.twitter.com/5jVjeeJHqu
