कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, ब्वॉयफ्रेंड से बात करते-करते तोड़ा दम

यह घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Suicide
Suicide

कोटा: राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली जीशान नाम की इस छात्रा ने महावीर नगर इलाके में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह कोटा में रहकर नीट (NEET) की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड से बात करते-करते ही यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। यह घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale