भारत ने अफ़गान नागरिकों के लिए फिर खोले वीज़ा द्वार, 6 श्रेणियों में होंगे जारी

भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अप्रैल के अंत से वीज़ा मिलने शुरू हो गए हैं।

India Reopens Visa Services for Afghan Nationals in 6 Categories
India Reopens Visa Services for Afghan Nationals in 6 Categories

नई दिल्ली: करीब 5 साल पहले तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जे के बाद भारत ने अफगान नागरिकों के वीज़ा पर रोक लगा दी थी। अब भारत ने इस पुराने फैसले को पलटते हुए एक बार फिर अफगान नागरिकों के लिए वीज़ा जारी करना शुरू कर दिया है।

इस समय 6 कैटेगरी के वीज़ा जारी किए जा रहे हैं — बिजनेस, स्टूडेंट्स, मेडिकल, मेडिकल अटेंडेंट, एंट्री और UN डिप्लोमैट वीज़ा।

भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अप्रैल के अंत से वीज़ा मिलने शुरू हो गए हैं।

यह कदम खास तौर पर उन अफगान नागरिकों के लिए राहत लेकर आया है जो भारत में इलाज, शिक्षा या व्यवसायिक कारणों से आना चाहते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale