दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने मारा थप्पड़

इस घटना के बाद, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले के बाद सीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Delhi CM Rekha Gupta Slapped by a Young Man During a Public Hearing
Delhi CM Rekha Gupta Slapped by a Young Man During a Public Hearing

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, जब मुख्यमंत्री लोगों की शिकायतें सुन रही थीं, तभी अचानक एक युवक ने उन पर थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

हमला करने वाले 35 वर्षीय आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस उसे सिविल लाइंस थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के पास से कोर्ट संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल, हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले के बाद सीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale