बेंगलुरु: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे को लेकर अब बड़ा मामला सामने आया है। इस हादसे के सिलसिले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस हादसे के लिए विराट कोहली भी परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हादसे के बाद विराट कोहली ने पीड़ित परिवार से मिलने की कोई कोशिश नहीं की और घटना के तुरंत बाद लंदन के लिए रवाना हो गए।
इस हादसे में अब तक DNA एंटरटेनमेंट कंपनी के तीन कर्मचारियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही यह आरोप भी लगाया गया है कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइज़ और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन पर विक्ट्री परेड बेंगलुरु में कराने के लिए दबाव बनाया था।
