राजनांदगांव: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गांव वालों ने की लाठी-डंडों से पिटाई, इलाज से पहले मौत

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जाँच में इस हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Mentally Ill Youth Fatally Beaten by Villagers in Rajnandgaon
Mentally Ill Youth Fatally Beaten by Villagers in Rajnandgaon

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गांव के ही कुछ लोगों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना तुमड़ीबोड़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान भेड़ी की है।

मृतक की पहचान घनश्याम साहू के रूप में हुई है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को गांव के 4-5 लोगों ने उसे पकड़ा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जाँच में इस हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale