किआ सोरेन्टो हाइब्रिड भारत में प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले जारी हुआ पहला ऑफिशियल टीजर

Kia Sorento Hybrid SUV Teaser: किआ इंडिया ने अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 3-रो एसयूवी ऑल-न्यू सोरेन्टो का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। डुअल डिजिटल स्क्रीन, लेवल-2 ADAS और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस इस कार की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

Kia Sorento Hybrid Teased: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से किआ इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ऑल-न्यू सोरेन्टो का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। यह भारतीय बाजार में ब्रैंड का पहला हाइब्रिड मॉडल होगा, जिसका भारतीय ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार था। इस प्रीमियम 3-रो एसयूवी के लिए इच्छुक ग्राहक आधिकारिक लॉन्च से पहले अपने नजदीकी किआ डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट kia.com के जरिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

किआ इंडिया अगले 3-4 वर्षों में इलेक्ट्रिक के साथ ही स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी कारों पर दांव लगाने जा रही है, जिससे ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल के अलावा काफी सारे पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। इस नई सोरेन्टो में एक अडवांस्ड स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन, शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और धांसू परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसके प्रीमियम केबिन में डुअल डिजिटल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसी आधुनिक तकनीक मिलने की संभावना है।

वैश्विक स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराने वाली यह एसयूवी अपने मस्कुलर और बोल्ड डिजाइन के साथ भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। साल 2002 में अपनी शुरुआत के बाद से सोरेन्टो किआ के सबसे सफल नेमप्लेट्स में से एक रहा है, जिसकी चार पीढ़ियों के तहत 132 देशों में 4.8 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। यह मॉडल 2024 और 2025 में विश्व स्तर पर किआ की टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से भी इसे IIHS टॉप सेफ्टी पिक प्लस और 5-स्टार NHTSA रेटिंग के साथ कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

टीजर से सामने आया है कि ऑल-न्यू सोरेन्टो का सिल्हूट लंबा, अपराइट और एक चौड़े व बोल्ड स्टांस वाला है, जो इसे एक बेहतरीन फैमिली एसयूवी बनाता है। इसके फ्रंट में एक स्ट्राइकिंग इल्यूमिनेटेड लाइटिंग ग्राफिक और बंपर पर लोअर लाइटिंग क्लस्टर दिया गया है, जो इंडिया-स्पेक मॉडल के लिए एक यूनिक टू-टियर लाइटिंग सिग्नेचर पेश करता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale