कोरबा: जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत एक युवक द्वारा नौवीं कक्षा की स्कूली छात्रा का कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे तथा उसके माता-पिता को भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित परिवार, जो पहाड़ी कोरवा विशेष जनजाति समुदाय से है और आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, इस घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान है। परिजनों ने आरोपी युवक नारायण सिंह के खिलाफ रजगामार चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई है।
