दिल्ली पुलिस ने ‘राखी विद खाकी’ के साथ रक्षाबंधन को बनाया खास, बच्चियों और बहनों ने बांधी राखी

स्कूलों में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका आभार जताया। जवाब में, पुलिसकर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ कानून के रक्षक नहीं, बल्कि एक भाई की तरह हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेंगे।

Delhi Police Celebrates Raksha Bandhan with 'Rakhi with Khaki' Campaign
Delhi Police Celebrates Raksha Bandhan with 'Rakhi with Khaki' Campaign

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर एक खूबसूरत पहल की शुरुआत की है, जिसका नाम है “राखी विद खाकी”। यह मुहिम दिल्ली के आउटर जिले में चलाई गई, जिसका मकसद पुलिस और बच्चों के बीच भरोसे का पुल बनाना था।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, थाना रानी बाग और थाना राज पार्क की टीमों ने अलग-अलग सरकारी स्कूलों में जाकर छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया और भाईचारे का संदेश दिया।

स्कूलों में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका आभार जताया। जवाब में, पुलिसकर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ कानून के रक्षक नहीं, बल्कि एक भाई की तरह हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेंगे।

इस अभियान से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस को लेकर एक सकारात्मक सोच भी विकसित हुई। इस रक्षाबंधन, दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ रक्षक का रोल निभाया, बल्कि परिवार जैसा साथ भी दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale