नई दिल्ली: साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों के साथ ठगी करता था।
यह मामला 20 जून, 2025 को पालम कॉलोनी के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता को एक फोन कॉल आया, जिसमें आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा दिया। इस बहाने उसने पीड़ित से कार्ड की जानकारी और ओटीपी लिया, और उनके खाते से ₹96,000 निकाल लिए।
पुलिस के मुताबिक, ठगी गई यह रकम NoBroker ऐप के जरिए अलग-अलग खातों में भेजी गई और फिर एटीएम से निकाल ली गई। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
