हरियाणा में ‘महा जंगलराज’! जींद में कारोबारी की हत्या पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला

सुरजेवाला ने सीधे मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा, जिनके पास गृह विभाग भी है। उन्होंने कहा, “सबसे असफल, नाकाम, फेल्ड गृहमंत्री का तमगा लेकर मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी जी यदि आप अभी भी निश्चिंत हैं, तो फिर प्रदेश की जनता भगवान भरोसे ही है!”

Jind Businessman's Murder: Randeep Surjewala Launches Scathing Attack on Haryana Government
Jind Businessman's Murder: Randeep Surjewala Launches Scathing Attack on Haryana Government

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिले में एक कारोबारी की हत्या के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा में ‘महा जंगलराज’ का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है।

सुरजेवाला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “दुखद, भाजपा राज में ‘अपराध प्रदेश’ बन चुके हरियाणा में अपराधियों ने एक कारोबारी की हत्या की। जींद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर खरकरामजी निवासी वीरेंद्र की हत्या कर दी।”

उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “आज हरियाणा में न पुलिस का खौफ, ना ही प्रशासन का खौफ, ना ही सरकार का खौफ, ना ही राज्य के मुखिया का खौफ।”

सुरजेवाला ने सीधे मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा, जिनके पास गृह विभाग भी है। उन्होंने कहा, “सबसे असफल, नाकाम, फेल्ड गृहमंत्री का तमगा लेकर मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी जी यदि आप अभी भी निश्चिंत हैं, तो फिर प्रदेश की जनता भगवान भरोसे ही है!”

उन्होंने जींद में हुई घटना को “जंगलराज के भयावह दृश्य” बताते हुए आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ हैं, राज्य में अराजकता और खौफ का दौर कायम है, और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुरजेवाला ने अपनी बात को और तीखा करते हुए कहा, “हालात जंगलराज से भी बदतर हो चुके हैं। भाजपा सरकार के राज में हरियाणा में अब जंगलराज नहीं बल्कि महा जंगल राज है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale