जोधपुर: जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में कई कलाबाजियां खाते हुए दूर जा गिरा। इस घटना में युवक की कई हड्डियां फ्रैक्चर हो गई हैं। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
यह घटना महामंदिर थाना क्षेत्र की है और देर रात की बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
