भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान को भविष्य में पानी की संभावित किल्लत की आशंका के बीच चीन ने पाकिस्तान की मदद के लिए सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, चीन ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित मोहम्मद डैम के निर्माण की रफ्तार तेज़ कर दी है। यह डैम चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे Belt & Road Initiative (BRI) के तहत विकसित किया जा रहा है।
