चीन में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता मापी गई

यह भूकंप सुबह 6:29 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जबकि अक्षांश 25.05 उत्तर और देशांतर 99.72 पूर्व रहा।

China Hit by 4.5 Magnitude Earthquake
China Hit by 4.5 Magnitude Earthquake

बीजिंग: चीन में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई।

यह भूकंप सुबह 6:29 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जबकि अक्षांश 25.05 उत्तर और देशांतर 99.72 पूर्व रहा। यह क्षेत्र म्यांमार की सीमा से सटा हुआ चीन का इलाका है।

फिलहाल, भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले 12 मई को पाकिस्तान में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन वहां भी किसी नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale