पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर अहम टिप्पणी की है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ अपनी बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि, “अगर आप देखें कि हमने पाकिस्तान और भारत के साथ अभी क्या किया है… हमने उस पूरे मामले को सुलझा लिया है और मुझे लगता है कि यह ‘व्यापार के ज़रिए’ सुलझाया गया है।”
ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका बड़े सौदे कर रहा है, और उन्होंने दोनों देशों से कहा कि “क्या कर रहे हो तुम लोग? किसी को तो आखिर में गोली चलानी थी, लेकिन गोलीबारी बद से बदतर होती जा रही थी…।”
अपने बयान में ट्रम्प ने पाकिस्तान के लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें “बेहतरीन लोग” बताया, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान व्यक्ति’ बताया और कहा कि मोदी उनके मित्र हैं।
