इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बड़े नेता मौलाना फजलुर रहमान ने अपनी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश के मौजूदा हालात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की भी आलोचना की है।
मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि कश्मीर से ज्यादा अहम मसला अफगानिस्तान है, जहां ज्यादातर सरकारें भारत समर्थक रही हैं। उन्होंने अफगान-पाक सीमा को बंद करने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि इससे माल से लदे हजारों ट्रक बर्बाद हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हर मसले को सिर्फ सेना के नजरिए से नहीं देखना चाहिए, बल्कि आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण भी रखना चाहिए। उन्होंने सेना को लोगों का विश्वास जीतने की सलाह दी। मौलाना के इस बयान से पाकिस्तान की राजनीति में हलचल मच गई है।
