ईरानी नेता रजा पहलवी की हुंकार: “डर की दीवार तोड़ो और दमनकारी शासन का अंत करो”

अपने संदेश में पहलवी ने प्रदर्शनकारियों की तुलना फारसी पौराणिक कथाओं के योद्धाओं से करते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के कड़े विरोध के चलते हजारों सैन्य और सुरक्षाकर्मी दमन में शामिल होने से बचने के लिए अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौट रहे हैं।

ईरानी विपक्षी नेता रजा पहलवी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में देश के लोगों से अपील की है कि वे दमनकारी शासन का डटकर मुकाबला करें और प्रतिरोध जारी रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान की सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए हत्याओं, दमन और संचार सेवाओं को बंद करने जैसे कदम उठा रही है ताकि लोगों में डर बैठाया जा सके।

अपने संदेश में पहलवी ने प्रदर्शनकारियों की तुलना फारसी पौराणिक कथाओं के योद्धाओं से करते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के कड़े विरोध के चलते हजारों सैन्य और सुरक्षाकर्मी दमन में शामिल होने से बचने के लिए अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौट रहे हैं। इसके साथ उन्होंने इंटरनेट और संचार से जुड़े विशेषज्ञों से अपील की कि वे शासन के सूचना नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश करें, ताकि ईरानी नागरिकों का बाहरी दुनिया से संपर्क फिर से बहाल हो सके।

पहलवी का मानना है कि शासन के सूचना ढांचे को निशाना बनाने से सरकार की संचार शक्ति कमजोर होगी और आम लोगों को इंटरनेट और संचार सेवाओं तक दोबारा पहुंच मिल सकेगी। उन्होंने इस संघर्ष को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एक न्यायपूर्ण लड़ाई बताया और कहा कि शासन के भीतर भी दरारें उभर रही हैं, क्योंकि कई सुरक्षाकर्मी अब निर्दोष लोगों पर कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने देशवासियों को हिम्मत जुटाने और “डर की दीवार” तोड़कर आज़ादी की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale