आज बिहार समेत पूरे देश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान अपने गृह जिले कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गांव नौघरा स्थित ईदगाह मस्जिद में गांव वालों के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।
नमाज के बाद मंत्री जमा खान ने सभी मुस्लिम भाइयों से मिलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का एक बेहतरीन मिसाल है, जिसमें बिहार की अपनी एक अलग पहचान रही है।
