जोधपुर (बिलाड़ा): राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में एक बर्तन की दुकान में घाघरे वाली चोरनी गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह चोरनी गैंग खासतौर पर महिलाओं की टोली होती है जो घाघरा या लहंगे में सामान छुपाकर बड़ी सफाई से चोरी करती है।
ताजा मामला बिलाड़ा कस्बे की एक बर्तन की दुकान का है, जहां दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 10 किलो बर्तन घाघरे में छुपाकर फरार हो गईं। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं किस तरह से बर्तनों को उठाकर अपने लहंगे के अंदर छुपाती हैं और बिना किसी शक के वहां से निकल जाती हैं। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बिलाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
