Aaj Ka Rashifal, 29 January 2026: 29 जनवरी का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा पहले रोहिणी नक्षत्र में और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस दौरान चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा और गुरु के बीच युति बनने से आज शाम के समय गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जो शुभ और लाभदायक माना जाता है। वहीं बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण योग भी बन रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव विशेष रूप से मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, 29 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, खासकर शाम का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। मित्रों की सहायता से लाभ मिलने के योग हैं। विदेशी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और शाम का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल मिल सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा, हालांकि बवासीर से पीड़ित जातकों को आज सावधानी बरतनी चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। नौकरी में पहले किए गए प्रयासों का आज अच्छा फल मिलेगा। अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। हालांकि कुछ अचानक परिस्थितियों के कारण योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम का दबाव और मानसिक उलझन बनी रह सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। चंद्रमा और गुरु की युति के कारण शाम का समय सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खानपान में संयम जरूरी है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज परिश्रम के बल पर सफलता मिलेगी। भाग्य से अधिक मेहनत पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के कारण तनाव संभव है। अधूरे काम परेशानी बढ़ा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी की मदद से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के योग हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। बैंकिंग, अकाउंट और बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। विदेशी संपर्क से फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्के मतभेद संभव हैं, लेकिन प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कला और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा और वाहन पर खर्च संभव है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से खुशी मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन जोखिम भरे कार्यों से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज दिन के पहले हिस्से में भागदौड़ और तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शाम का समय बेहतर रहेगा। आय में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग बना रहेगा और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक थकान से बचने के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और लाभ बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी की मदद से किसी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लुभावने प्रस्तावों से दूरी बनाएं। सेहत को लेकर खर्च संभव है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के अवसर लेकर आएगा। संपत्ति और तकनीकी कार्यों से लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
