Aaj Ka Rashifal, 28 January 2026: बुधवार को गणपति की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 28 January 2026: आज बुधवार, 28 जनवरी का दिन है और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 28 January 2026: आज बुधवार, 28 जनवरी का दिन है और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणपति की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मन के कष्ट दूर होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन में भक्ति का भाव रहेगा और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा और कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए विस्तार की योजनाएँ सफल हो सकती हैं और सरकारी कामों में भी प्रगति दिखाई देगी। हालांकि दैनिक खर्च अधिक रह सकता है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ साबित होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे काम पूरे होने लगेंगे और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का वातावरण बन सकता है। शाम होते-होते कुछ कामों में खर्च बढ़ सकता है। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और कुछ लोग आवश्यक खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य आज निपटाने होंगे और कार्यस्थल पर सहयोगियों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति का मार्ग खुलेगा। मन धार्मिक कार्यों की ओर भी आकर्षित होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

कर्क राशि जातकों के लिए दिन सुखद और भाग्यवृद्धि वाला रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। शाम का समय मित्रों के साथ आनंद में बीतेगा।
शुभ रंग: ​पीला | शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और जीवनसाथी दोनों का सहयोग मिलेगा। कम मेहनत में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल में बदलाव लाभदायक सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के प्रति विनम्रता अच्छी छाप छोड़ सकती है। विदेश या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ का योग बन रहा है। परिवार संग धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: ​पीला | शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में अनुभव और बुद्धि का साथ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से सम्मान मिलने की संभावना है। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी और कारोबारी अपने काम को विस्तार दे सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार करना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहेगा। दान-पुण्य के कामों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और किसी दोस्त से सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि कुछ तकनीकी बाधाएँ सामने आ सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के सुधार और चुनौतियों वाला दिन रहेगा। घर और काम की जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी परंतु मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सहकर्मी भी मदद करेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है और नया काम शुरू करने का योग भी है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। मन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेगा और शुभ ग्रहयोग धन वृद्धि का संकेत दे रहा है। अटके काम शुरू हो सकते हैं और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। धन आगमन के साथ धन संचय के अवसर भी मिलेंगे। कोई अच्छा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन व्यस्तता में बीतेगा। शाम को धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन शांत होगा और प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूर्ण फल मिलने की संभावना है। विरोधियों से सतर्क रहना लाभदायक होगा। घर में पिता और बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और दूसरों की मदद करके पुण्य भी प्राप्त होगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। भाग्य का साथ मिलने से धन, यश और कर्म में वृद्धि देखी जा सकती है। प्रतिस्पर्धा में भी विजय मिलने का योग है। किसी रुके कार्य के पूरा होने से उत्साह बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में भाग लेकर पुण्य प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 4

मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए यह दिन सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला है। किसी महत्वपूर्ण इच्छा के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और धार्मिक यात्रा संभव है। शाम परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी और माता का सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण और भी मधुर होगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale