Aaj Ka Rashifal, 25 February 2026: आज की सुबह ब्रह्मांड ने अपनी ऊर्जा से हर राशि के लिए नया उत्साह और दिशा देने का संकेत दिया है। कुंभ राशि में पांच ग्रह—सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु—की युति अपने विचारों में क्रांतिकारी बदलाव लाने और साहसिक कदम उठाने की प्रेरणा देती है। वहीं चंद्रदेव का वृषभ राशि में प्रवेश मानसिक शांति और स्थिरता की गारंटी बनाता है। यह दिन केवल सोचने का नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने का है।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। आर्थिक परेशानियों में राहत आएगी और नए काम की शुरुआत पर विचार होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता आवश्यक है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
वृषभ (Taurus)
वृष राशि वाले आज यात्रा के मूड में रह सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों के लिए यह दिन प्रोत्साहक होगा, वहीं छात्रों के लिए पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों का रुझान आज अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। नवविवाहित दंपतियों के लिए दिन मधुर रहेगा, और मार्केटिंग या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक समय है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को सामाजिक मान-सम्मान और परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी खरीदारी या सम्मान से जुड़ी घटना हो सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा।।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7
सिंह (Leo)
सिंह राशि वाले ऑफिस और व्यवसाय में नए अनुभव और सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या अतिरिक्त आय के संकेत हैं। छात्रों के लिए मेहनत का फल मिलने का दिन है। स्वास्थ्य और निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 8
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों को पुराने प्रयासों का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और छात्रों के लिए सलाह लेना लाभदायक रहेगा।शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 9
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए ऑफिस में सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पढ़ाई में बदलाव और कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी। कोर्ट से जुड़े मामले हल हो सकते हैं।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को जीवनसाथी और परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताने और शॉपिंग का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वाले अपने काम में सफलता पाएंगे और रिलैक्स फील करेंगे। अविवाहित लोगों को सामाजिक अवसरों पर जीवनसाथी मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों को करियर में अहम निर्णय लेने का दिन है। नए व्यवसाय या लोन संबंधी विचार लाभदायक हो सकते हैं। समाजिक कार्यों के लिए तारीफ और सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वाले मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पढ़ाई में रुकावटें दूर होंगी और बड़े बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य और दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी, पैसों की समस्याएं सुलझेंगी और लोगों के साथ संवाद सफल रहेगा। जीवनसाथी के साथ शाम आनंददायक बीतेगी और किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति संभव है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
