Aaj Ka Rashifal, 17 January 2026: आज शनिवार के दिन बुध और चंद्रमा की युति से कलानिधि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है, जो व्यक्ति को सम्मान, समृद्धि और उच्च पद दिलाने वाला योग माना गया है। इस संयोग के प्रभाव से कई राशि के जातकों को करियर, धन, परिवार और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कहा जाता है कि बुध-चंद्रमा की युति आर्थिक मामलों में सफलता दिलाती है और बुद्धिमत्ता को बढ़ाती है।
सिंह और वृश्चिक समेत कुछ राशियों के लिए यह योग विशेष रूप से फलदायी माना जा रहा है। शनिवार को बनने वाले इस कलानिधि योग का प्रभाव सभी बारह राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह दिन उन पुराने और रुके हुए कामों को पूरा करने वाला साबित हो सकता है। कार्य पूरे होने से मन में उत्साह रहेगा, लेकिन मनमौजी स्वभाव और गुस्सा अनावश्यक तनाव भी ला सकता है। परिवार में किसी सदस्य से हल्की कहासुनी की स्थिति बन सकती है। आवश्यकताओं और घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है और घर में रिनोवेशन की योजना भी बनने के संकेत हैं। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन शौक और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी वाला रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा, क्योंकि किसी बात को लेकर अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। कोई मित्र सुखद समाचार लेकर आ सकता है और किसी प्रिय वस्तु के मिलने की संभावना भी बनी हुई है। प्रेम संबंध में लोग साथी के साथ समय बिताने या ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सम्मान मिलने से खुशी बढ़ेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों की निर्णय क्षमता आज मजबूत रहेगी और बुद्धिमत्ता बढ़ेगी। विरोधियों पर आसानी से बढ़त मिलेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे और किसी अधूरे काम में आ रही रुकावट हट सकती है। परिवार या किसी बड़े से काम को लेकर सलाह-मशविरा होगा। यदि कहीं से कर्ज लिया था तो उसकी वापसी के लिए कहा जा सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बाहर के खाने से परहेज करना लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में आधुनिक तकनीक या नए विचार शामिल करना फायदेमंद साबित होगा। परिवार सहयोग करेगा और मन प्रसन्न रहेगा। मन की इच्छा किसी धार्मिक यात्रा के माध्यम से पूरी हो सकती है। संतान की संगति और व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए यह दिन खर्चों वाला रहेगा। करियर और निजी जीवन में उन्नति की राह बनेगी। किसी पुरानी गलती से सीखने की जरूरत होगी। मित्रों और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आय और व्यय में संतुलन जरूरी रहेगा क्योंकि पारिवारिक मामलों के कारण मानसिक दबाव बन सकता है। कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थी मानसिक और बौद्धिक तनाव से राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत होगी और दोस्तों से तालमेल अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ में मन लगेगा। अनावश्यक गुस्सा रिश्तों में तनाव ला सकता है। भाई-बहनों को दी गई सलाह उपयोगी साबित होगी। ससुराल पक्ष से लिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
तुला राशि वाले परिवार के साथ समय बिताएंगे और घर का माहौल खुशहाल रहेगा। मन में नए विचार आएंगे और किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी समस्या को हल्के में न लें और संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर करने में सहायता करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन ज्यादा खर्चों वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नई परेशानी सामने आ सकती है, लेकिन धन और संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में कोई काम रुक सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की संभावना है। किसी पुराने लेन-देन की वजह से तनाव बन सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह दिन जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने का दिन रहेगा। किसी काम से जुड़ा तनाव दूर हो सकता है और अधूरे काम पूरे होने पर राहत मिलेगी। वातावरण खुशनुमा रहेगा और मित्र निवेश से संबंधित योजना लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और यदि कोई विवाद था तो बात करके दूर किया जा सकता है। परिवार में किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों की इनकम में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साझेदारी में काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। बातचीत में संयम जरूरी है क्योंकि किसी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। संतान जिम्मेदारी निभाएगी और घर-परिवार में धार्मिक भावनाएं बढ़ेंगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन सकारात्मक परिणाम देगा। व्यापार में कुछ कठिनाइयों के बावजूद काम समय पर पूरे होंगे। पिता की किसी बात से मन आहत हो सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं भेजने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता प्रवेश कर सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति से बचना जरूरी है अन्यथा इसका असर काम पर पड़ेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और खान-पान अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। नौकरी की तलाश में शामिल लोगों को अभी मेहनत जारी रखनी होगी। अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
