गुवाहाटी: असम का स्वर कोकिला कहे जाने वाले लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूरे असम और देशभर में उनके चाहने वाले शोक में डूबे हैं। गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों की भीड़ ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उनकी पत्नी गरिमा सैकिया का दर्द सबसे बड़ा था। पति को अंतिम बार निहारते हुए वह मौन में ही उनसे बातें करती रहीं। जुबीन के प्रशंसकों का मानना है कि उनकी आवाज़ हमेशा दिलों में गूंजती रहेगी, भले ही वे अब इस दुनिया से विदा हो गए हों।
The final goodbye to the legend, #BelovedZubeen.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 23, 2025
You will always be alive in our hearts and thoughts https://t.co/OXX9dahneM
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार पोस्टमॉर्टम के बाद शव को कांच के ताबूत में रखा गया। पारंपरिक असमिया गमोसा में लिपटे उनके शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस से अंतिम यात्रा पर निकाला गया। वाहन के सामने जुबीन की बड़ी तस्वीर थी, जबकि उनके 85 वर्षीय पिता और पत्नी गरिमा अलग-अलग वाहनों में पीछे-पीछे चल रहे थे।
पूरा गुवाहाटी उनके साथ था—हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए। अंतिम संस्कार लगभग 20 किलोमीटर दूर कमरकुची एनसी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
If there was one visual that captures the essence of the word “sea of humanity” – this would be it#BelovedZubeen pic.twitter.com/rLQvb7CazN
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 21, 2025
