यूट्यूबर जसबीर सिंह की 1700 पेज चार्जशीट: भाखड़ा डेम, एयरबेस और आर्मी बेस की तस्वीरें पाकिस्तान को भेजीं

जसबीर पाकिस्तान में करीब 120 लोगों से संपर्क में था, जिनमें कई आईएसआई अधिकारी शामिल थे। वह आईएसआई के शाकिर रंधावा और जट के लगातार संपर्क में रहा और पाकिस्तान के होटलों में उनसे मुलाकात भी की।

Youtuber Jasbir Singh Charged with Spying, Accused of Sending Sensitive
Youtuber Jasbir Singh Charged with Spying, Accused of Sending Sensitive

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह के खिलाफ 1700 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है।

मोहाली एसएसओसी (SSOC) ने यह महत्वपूर्ण चार्जशीट कल कोर्ट में पेश की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि जसबीर ने भारत के भाखड़ा नांगल डेम, पंजाब के एक फाइटर एयरबेस और एक बड़े आर्मी बेस की तस्वीरें और गुप्त जानकारियां पाकिस्तान भेजीं।

जसबीर पाकिस्तान में करीब 120 लोगों से संपर्क में था, जिनमें कई आईएसआई अधिकारी शामिल थे। वह आईएसआई के शाकिर रंधावा और जट के लगातार संपर्क में रहा और पाकिस्तान के होटलों में उनसे मुलाकात भी की। जसबीर के पास से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं और वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है।

चार्जशीट में खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो के जरिए जसबीर की मुलाकात पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से हुई थी। दानिश ने उससे भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने को कहा था, हालांकि वह यह टास्क पूरा नहीं कर सका।

जसबीर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान एंबेसी भी गया था, जहां पाकिस्तानी आर्मी अधिकारियों से मुलाकात हुई। जसबीर ने अपना लैपटॉप पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारी को सौंप दिया था।

इसके अलावा पाकिस्तान के एजेंट ने उसे भारतीय सिम कार्ड मुहैया कराने का टास्क भी दिया था ताकि भारत की जासूसी की जा सके। उसके लैपटॉप और मोबाइल से कई अहम डेटा डिलीट किए जा चुके हैं, जिन्हें रिट्रीव करने की कोशिश मोहाली पुलिस कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale