UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, प्रशासन ने जारी किए सख़्त दिशा-निर्देश

हर परीक्षा केंद्र में 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के बाहर जैमर लगाए जाएंगे ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप न हो सके।

UPSC Civil Services Prelims Tomorrow: Administration Issues Strict Guidelines
UPSC Civil Services Prelims Tomorrow: Administration Issues Strict Guidelines

रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी – पहली पाली सुबह 9 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही मिलेगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।

प्रत्येक अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।

डिजिटल वॉच, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने साफ़ किया है कि प्रतिबंधित वस्तुएं पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा में सिर्फ़ काले बॉलपेन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

हर परीक्षा केंद्र में 5 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के बाहर जैमर लगाए जाएंगे ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप न हो सके।

रायपुर शहर में UPSC परीक्षा के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale