टर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन करने और भारत विरोधी रुख अपनाने से देशभर में गुस्सा भड़क उठा है। शाहबाज शरीफ को समर्थन जताते हुए एर्दोआन ने कहा कि टर्की हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा—चाहे सुख हो या दुख। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘#BoycottTurkey’ ट्रेंड करने लगा।
भारतीयों ने टर्की के प्रति नाराजगी ज़ाहिर करते हुए उसके पर्यटन और व्यापारिक हितों को निशाने पर लिया है। ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स जैसे Ixigo और EaseMyTrip ने टर्की के लिए बुकिंग बंद कर दी है, वहीं पुणे के सेव विक्रेताओं ने भी टर्की से सेव आयात न करने का फैसला लिया है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि टर्की में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग्स को पूरी तरह रोक देना चाहिए।
We should immediately stop destination weddings by Indians in turkey https://t.co/wMqrzvrtwj
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) May 13, 2025
