सुप्रीम कोर्ट ने सुल्ताना बेगम को फटकार लगाते हुए पूछा: “सिर्फ लाल किला क्यों, फतेहपुर सीकरी पर दावा क्यों नहीं?”

सुल्ताना बेगम ने अपनी याचिका में मांग की थी कि उन्हें लाल किला पर कब्जा दिया जाए, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने चुटकी लेते हुए सवाल किया, “सिर्फ लाल किला ही क्यों, फतेहपुर सीकरी और अन्य जगहों पर दावा क्यों नहीं किया?”

Supreme Court Rebukes Sultana Begum, Asks: "Why Only Red Fort, Why Not Claim Fatehpur Sikri?
Supreme Court Rebukes Sultana Begum, Asks: "Why Only Red Fort, Why Not Claim Fatehpur Sikri?

नई दिल्ली: मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर (द्वितीय) के परपोते की विधवा सुल्ताना बेगम ने हाल ही में दिल्ली स्थित लाल किला पर कब्जा करने का दावा किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुल्ताना बेगम ने खुद को बहादुर शाह जफर का कानूनी उत्तराधिकारी बताते हुए यह याचिका दायर की थी।

सुल्ताना बेगम ने अपनी याचिका में मांग की थी कि उन्हें लाल किला पर कब्जा दिया जाए, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने चुटकी लेते हुए सवाल किया, “सिर्फ लाल किला ही क्यों, फतेहपुर सीकरी और अन्य जगहों पर दावा क्यों नहीं किया?”

यह याचिका पहले दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी थी, जिसे सुल्ताना बेगम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके दावे को अस्वीकार कर दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale