गुरुग्राम: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विशाल है, जो 25 साल का है और सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल कई दिनों से राहुल फाजिलपुरिया की रेकी कर रहा था। वह राहुल के आने-जाने के रास्ते और उनकी टाइमिंग सहित हर चीज़ पर नज़र रखे हुए था। वारदात वाले दिन भी उसने रेकी की थी। रेकी करके विशाल अपने साथियों को सारी जानकारी देता था।
फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल मुख्य हमलावरों (शूटर्स) की तलाश कर रही है।
