श्रावस्ती जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। कई दिनों से जारी इस कार्रवाई में अब तक 17 मदरसों को सीज कर दिया गया है।
यह कार्रवाई इंडो-नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती इलाकों में संचालित मदरसों पर केंद्रित है। तहसील भिनगा और जमुनहां के एसडीएम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने उन मदरसों पर ताले लगाए हैं जो संचालन के सही अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस कार्रवाई की जद में कई पुराने और बड़े मदरसे भी आए हैं, जिनमें बनगई बाजार में 1974 से चल रहा एक मदरसा भी शामिल है। प्रशासन के इस कदम से अरबी और उर्दू की पढ़ाई करने वाले छात्रों की शिक्षा बाधित होगी, जबकि मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
