मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एक्टर एजाज खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि एजाज खान ने शादी का झांसा देकर आर्थिक और पेशेवर मदद का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए एजाज खान ने दिंडोशी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया।
पुलिस ने कोर्ट में कहा कि अगर एजाज खान को जमानत मिलती है तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं, इसलिए हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है।
रेप का मामला दर्ज होने के बाद से एजाज खान फरार चल रहे हैं और उन्होंने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे हैं। मुंबई पुलिस ने एजाज खान की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की है और उनकी तलाश तेजी से जारी है।
एजाज खान के खिलाफ यह मामला अभिनेत्री की शिकायत पर दर्ज किया गया है और पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
