उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है।
मणिपुर में हालात बेहद गंभीर हैं। बीते चार दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से 19 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार, 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्रों में देखा गया है। प्रभावितों की सहायता के लिए 31 राहत शिविर खोले गए हैं।
सिक्किम में भी हालात चिंताजनक हैं। अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लाचुंग क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को पुलिस, स्थानीय निवासी, वनकर्मी और लाचुंग होटल एसोसिएशन के सहयोग से निकाला जा रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष ग्यात्सो लाचुंगपा स्वयं राहत और निकासी कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।
In response to the ongoing flood situation in Imphal valley, security forces including Manipur Police, SDRF, NDRF, Manipur Fire Service, Assam Rifles and Army are actively assisting the civil authorities in flood control measures as well as rescue operation. Security forces… pic.twitter.com/dHRpas5hMY
— Manipur Police (@manipur_police) June 1, 2025
अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को भारतीय वायुसेना (IAF) ने रेस्क्यू किया। यह ऑपरेशन MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इसके अलावा, सेप्पा-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है।
#OpJalRahat2 | #ManipurFlood
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) June 2, 2025
On Day-2 of Operation JalRahat-2, the #IndianArmy and Assam Rifles continued extensive rescue efforts across #Imphal East and West, evacuating over 500 civilians, from severely waterlogged areas of Wangkhei, Heingang, Lamlong, Khurai, JNIMS, and… https://t.co/1yOpR1huQe pic.twitter.com/rIVBbkTl8k
असम और मिजोरम में भी भारी बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। असम और अरुणाचल के प्रशासन की आपात अपील पर सेना ने राहत कार्य तेज़ किए हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आगामी 6 जून तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
Rescue Update @FnESAssam and SDRF teams continue to work on the ground to assist citizens.
— Assam Police (@assampolice) June 1, 2025
2,898 people were rescued yesterday, including 2,217 from Kamrup (M).
📍33 total incidents
🔥8 fire-related
🌊16 special flood/emergency calls.
Total rescued so far: 5047… pic.twitter.com/PYfij0UCbs
