पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमारी वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ।

Rahul Gandhi Condoles Death of Former Union Minister Dr. Girija Vyas
Rahul Gandhi Condoles Death of Former Union Minister Dr. Girija Vyas

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमारी वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ। शिक्षा, सामाजिक न्याय और विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस दुखद घड़ी में मैं उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale