प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं पर बोला हमला, सेना के अपमान को बताया शर्मनाक

प्रियंका गांधी ने X पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा: “भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Priyanka Gandhi Slams BJP Leaders, Calls Army Insult "Shameful"
Priyanka Gandhi Slams BJP Leaders, Calls Army Insult "Shameful"

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंत्रियों के बिगड़े बोल पर सियासत गरमा गई है। अब इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुलकर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा:

भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale