जालंधर में 114 वर्षीय धावक फौजा सिंह हिट एंड रन केस सुलझा, NRI अमृतपाल ढिल्लों गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।

Police Solve Fauja Singh Hit-and-Run Case in Jalandhar, NRI Amritpal Dhillon Arrested
Police Solve Fauja Singh Hit-and-Run Case in Jalandhar, NRI Amritpal Dhillon Arrested

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली।

आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों पुत्र सुखवंत सिंह, जो जालंधर के करतारपुर स्थित दासूपुर गांव का रहने वाला है, को देर रात थाना भोगपुर लाया गया, जहाँ उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई थी। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियों को सूचीबद्ध किया था, जिनमें से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान मंगलवार देर शाम कर ली गई। संदिग्ध फॉर्च्यूनर का नंबर (पीबी 20 सी 7100) स्पष्ट होने पर पता चला कि उक्त गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी।

इसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना हुईं और वरिंदर तक पहुंचीं। वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उनकी कार खरीदी थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है, उसकी तीन बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती हैं। अमृतपाल खुद भी 8 दिन पहले ही कनाडा से लौटा था।

पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली थी। हादसे के बाद अमृतपाल सीधा अपने करतारपुर स्थित गांव गया था, वह जालंधर तक नहीं आया बल्कि रास्ते से ही गांव-गांव होता हुआ करतारपुर निकल गया था।

प्राथमिक पूछताछ में अमृतपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मुकेरिया साइड से अपना फोन बेच कर लौट रहा था। जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। उसे यह नहीं पता था कि बुजुर्ग फौजा सिंह हैं। जब देर रात खबरें आनी शुरू हुईं तो उसे फौजा सिंह की मौत के बारे में पता चला।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale