प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए भारत के विजन को ‘वन वर्ल्ड फॉर हेल्थ’ के साथ जोड़ा। उन्होंने आयुष्मान भारत जैसी भारत की प्रमुख स्वास्थ्य पहलों, प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों और सस्ती पहुंच सुनिश्चित करने वाली योजनाओं का प्रदर्शन किया, जो भारत के मापनीय स्वास्थ्य मॉडल को दर्शाती हैं।
प्रधानमंत्री ने समावेश, सहयोग और समग्र कल्याण को प्रोत्साहित करते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से कोई भी पीछे न छूटे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक स्वास्थ्य का भविष्य सभी के लिए समान पहुंच और सहयोग पर निर्भर करता है।
