पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति की सराहना

इस प्रस्तुति में दोनों देशों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाया गया, जहां भोजपुरी परंपराएं पीढ़ियों से फल-फूल रही हैं।

PM Modi Praises Bhojpuri Chautaal Performance in Port of Spain
PM Modi Praises Bhojpuri Chautaal Performance in Port of Spain

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में एक जीवंत भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की है। उन्होंने इस प्रस्तुति को भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच के स्थायी सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करने वाला बताया।

इस प्रस्तुति में दोनों देशों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाया गया, जहां भोजपुरी परंपराएं पीढ़ियों से फल-फूल रही हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक पोस्ट में कहा,

“एक अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव! पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति देखकर बेहद खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो तथा भारत, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale