पीएम मोदी ने फौजा सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले– फिटनेस और संकल्प के प्रतीक थे वे

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “फौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे।

PM Modi Offers Tributes to Fauja Singh, Praises His Spirit of Fitness and Resolution
PM Modi Offers Tributes to Fauja Singh, Praises His Spirit of Fitness and Resolution

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री फौजा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक असाधारण एथलीट और अविश्वसनीय दृढ़ संकल्प वाला व्यक्ति बताया, जिनके व्यक्तित्व और मजबूत विचारधारा ने उन्हें पीढ़ियों तक प्रेरणा का स्रोत बनाया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “फौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे। वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट थे। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale